Search
Close this search box.

बीकानेर की महिला व युवक को गांजे की तस्करी में नोखा पुलिस ने पकड़ा,भुवनेश्वर से ट्रेन से ला रहे थे,दोनों ने अपने 2 साथियों के नाम भी उगले

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं की हिस्सेदारी लगातार बढ़ती जा रही है। महिलाएं स्वयं भी तस्करी करने लगी है तो वहीं पुलिस से बचने के लिए महिलाओं को शामिल भी किया जाने लगा है। हालांकि अधिकतर मामलों में महिलाओं को टूल की तरह इस्तेमाल भी किया जा रहा है। नोखा पुलिस ने 26 किलो 762 ग्राम गांजे के साथ एक महिला व एक युवक को धर दबोचा है। कार्यवाहक थानाधिकारी सब इंस्पेक्टर राधेश्याम मय टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान रेलवे लाइन के पास, गली नंबर 17, रामपुरा बस्ती, मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय लक्ष्मण भाटी पुत्र शिवकुमार माली व लालगढ़, रामपुरा बस्ती, गली नंबर 18, मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र निवासी 34 वर्षीय ज्योति कंवर पुत्र स्व. धनराज सिंह राजपूत के रूप में हुई है।

थानाधिकारी सब इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था। जिसके बाद नोखा गांव से गुजरते बायपास पर दबिश दी गई। दोनों आरोपी बीकानेर की बस का इंतज़ार कर रहे थे। दोनों की तलाशी तो उनके पास गांजा मिला। पुलिस ने गांजा जब्त किया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

राधेश्याम के अनुसार दोनों यह माल भुवनेश्वर, उड़ीसा से लाए थे। दोनों बीकानेर से ट्रेन में भुवनेश्वर गए। आते वक्त नोखा रेल्वे स्टेशन पर ही उतर गए। यहां से बस में बैठकर बीकानेर जाने वाले थे। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि लक्ष्मण पहली बार भुवनेश्वर गया था, जबकि ज्योति पहले भी कई बार बाहर से माल ला चुकी है। ज्योति के खिलाफ पहले से एनपीएस एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज हैं। वह लंबे समय से यह काम कर रही है। यह माल सीधे नशेड़ियों को रिटेलिंग किया जाता। इस मामले में दोनों के साथ राकेश भाट व पवन गौड़ नाम के व्यक्तियों की भी मिलीभगत बताई जा रही है। राकेश बीकानेर का रहने वाला है जबकि पवन नोखा व बीकानेर, दोनों जगह ही रहता है।

मामले की जांच देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत को दी गई है। पुलिस ने आरोपियों पर दस दिवस का पुलिस रिमांड लिया है। इन दस दिनों में आरोपियों से पूछताछ कर उसके स्थानीय साथियों व भुवनेश्वर के गांजा विक्रेता का पता लगाया जाएगा।

कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश पासवान व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण कैलाश सिंह सांदु व सीओ नोखा हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में कार्यवाहक थानाधिकारी राधेश्याम मय टीम ने की। टीम में कांस्टेबल गणेश, दलीपदास, रामेश्वर लाल, महेंद्र, संतोष व डीएसटी के कांस्टेबल लखविंद्र शामिल थे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की