Search
Close this search box.

बीकानेर में चार थानों ने कार्यवाही करते हुए पकडी लाखो की स्मेक,एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लाखों रुपए की स्मैक जब्त की है।देशनोक, जेएनवीसी, कोटगेट और सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में यह कार्रवाई की।सदर पुलिस ने 1.07 ग्राम स्मैक पकड़ी,वहीं जेएनवीसी पुलिस ने एक युवक के पास से 19.80 ग्राम स्मैक बरामद की। कोटगेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1.60 ग्राम स्मैक जब्त की है। देशनोक पुलिस ने भी नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किलो अफीम के साथ तीन आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही आरोपियों के पास एक गाड़ी भी जब्त की है। देशनोक थानाधिकारी सुमन के अनुसार यह कार्रवाई बरसिंहसर गांव की रोही में की गई। जहां तीन लोगों को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से एक गाड़ी को भी जब्त किया है। थानाधिकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में दो पलाना व एक बीकानेर का रहने वाला है। चारो मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।जब्त की गई स्मैक की बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की