Search
Close this search box.

 बीकानेर के मूल निवासी रह चुके है,  IAS संजय मल्होत्रा बने भारतीय रिज़र्व बैंक के नए गवर्नर।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

आज बीकानेर के लिए बड़ी ख़ुशी का पल है। बीकानेर मूल के निवासी IAS अधिकारी संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक का नया गवर्नर बनाया गया है।

आपको बता दें की संजय मल्होत्रा बीकानेर के निवासी रह चुके है। राजस्थान कैडर के अफसर IAS अधिकारी संजय मल्होत्रा की भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में नियुक्ति की गई है। इस पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उन्हें बधाई दी है।

गहलोत ने कहा कि मल्होत्रा को अच्छे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। गौरतलब है कि राजस्थान कैडर के अधिकारी रहे संजय मल्होत्रा रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के अगले गवर्नर होंगे। वे 11 दिसंबर को अपना पदभार संभालेंगे. मल्होत्रा 6 साल आरबीआई के गवर्नर रहे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि राजस्थान कैडर के IAS राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का नया गवर्नर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। संजय को देश के महत्वपूर्ण पद का दायित्व मिलना राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है।

IAS और IIT टॉपर रहे संजय मल्होत्रा ने बीकानेर में ही अपनी तालीम हासिल की थी। अपने करियर के शुरुआती दौर में SDM बीकानेर नॉर्थ रहे थे। इसके बाद वे अलवर UIT और चित्तौड़गढ़ में कलेक्टर रहे। फिर उनकी राज्य और देश में कई पदों पर तैनाती हुई। संजय मल्होत्रा के पास राजस्थान में भी वित्त, ऊर्जा, राजस्व और टैक्सेज जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी रही। वहीं, केन्द्र में उनके पिछले तीन पदस्थापन वित्त मंत्रालय में रहे हैं।

1 thought on “ बीकानेर के मूल निवासी रह चुके है,  IAS संजय मल्होत्रा बने भारतीय रिज़र्व बैंक के नए गवर्नर।”

  1. रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर का नाम शक्ति कांत दास है ना कि शशि कांत दास

    Reply

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मंत्रालयिक कर्मचारियों के कार्य आवंटन आदेश को निरस्त करने वाले पत्र के विरोध स्वरूप शिक्षा निदेशालय परिसर में आज लगातार चौथे दिन प्रदर्शन- सद्बुद्धि यज्ञ कर जताया विरोध

मंत्रालयिक कर्मचारियों के कार्य आवंटन आदेश को निरस्त करने वाले पत्र के विरोध स्वरूप शिक्षा निदेशालय परिसर में आज लगातार चौथे दिन प्रदर्शन किया गया

सावन के पहले दिन जमकर बरसे बादल,किया महादेव का जलाभिषेक,प्रशासन हर बार की तरह नाकाम

बीकानेर।सावन मास के प्रथम दिन शुक्रवार को बादलों ने महादेव का जलाभिषेक किया। शहर में मूसलाधार बारिश हुई। रिमझिम बारिश का दौरा 2 बजे शुरू

सांड के हमले से महिला की मौत के मामले में नहीं किया मुआवज़े का भुगतना,नगर निगम आयुक्त का होगा फर्निचर कुर्क

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सांड से कुचलकर महिला की मौत के मामले में 81200 रुपए का भुगतान नहीं किए जाने पर नगर निगम आयुक्त कार्यालय

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे में गोलीबारी,भारतीय उद्यमियों में दहशत,3 दिन पहले ही किया था शुभारंभ

सरे (कनाडा), 11 जुलाई। भारतीय हास्य कलाकार और अभिनेता कपिल शर्मा के हाल ही में यहां खुले कैप्स कैफे (रेस्टोरेंट) पर हुई गोलीबारी से भारतीय उद्यमी