Search
Close this search box.

श्री सांवलिया सेठ के दरबार में इस बार 34 करोड़ रुपये,ढाई किलो सोना,188 किलो चांदी का चढ़ावा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चितौड़गढ़ स्थित प्रख्यात कृष्ण धाम श्रीसांवलिया जी मे भगवान सांवरा सेठ के भंडार की गणना शुक्रवार को छठे चरण में पूरी हुई।

भगवान के भंडार से इस बार 34 करोड़, 91 लाख 95 हजार 8 रुपये निकले। इसके अलावा ढाई किलो से अधिक सोना, करीब 188 किलो चांदी मिली है। मंदिर में दान का यह नया रिकॉर्ड है।

हालांकि इस बार दो माह के भंडार की गणना की गई थी। भंडार से 25 करोड़ 61 लाख 67 हजार 581 रुपये नकद मिले। वहीं ऑनलाइन व भेंट कक्ष में 9 करोड़ 30 लाख 27 हजार 427 रुपये प्राप्त हुए। भंडार में 2 किलो 290 ग्राम व भेंट कक्ष में 280 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना मिला। इसी तरह भंडार से 58 किलो 900 ग्राम व भेंट कक्ष से 129 किलो चांदी मिली।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की