Search
Close this search box.

संघ छात्रावास संचालक पर धारदार हथियारों के साथ हमला,PBM में भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में संघ से जुडे छात्रावास संचालक श्रीनिवास पंचारिया पर धारदार हथियार से हमले का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रीनिवास पर गैंती,तलवार और लाठियों से जानलेवा हमला गया है। जिसे पीबीएम में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे वह छात्रावास के बच्चों के साथ खेलकूद कर रहे थे। इसी दौरान विनायक उर्फ फिनायल रंगा,गणेश उर्फ कान्हा,अभिषेक और अन्य व्यक्तियों ने नशे की हालत में उन पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों विनायक के हाथ में गैंती,कान्हा के हाथ में तलवार और अभिषेक के हाथ में लाठी थी। आरोपियों ने श्रीनिवास के सिर, पीठ और पैर पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बचाव के दौरान उनके साथ मौजूद छात्र विष्णु और उनकी पत्नी मुधा देवी को भी चोटें आई है।उन्होंने बताया कि हमलावरों ने छात्रावास खाली करने की धमकी दी। आरोपी पहले भी इस जगह पर नशा करते थे और मना करने पर झगड़े पर उतारू हो गए।पंचारिया,मिंडकी की बगेची स्थित सेवाधाम बालक छात्रावास का संचालन करते हैं,यह संगठन संघ का अनुसांगिक संगठन है। यह संगठन अजा-जजा के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करता है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की