Search
Close this search box.

भू-माफियाओ द्वारा करमीसर में सरकारी जमीन पर प्लाट काट कर बेचने के मामले में 6 जनो के खिलाफ मामला दर्ज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर।बीकानेर के करमीसर और मुरलीधर व्यास कॉलोनी क्षेत्र में जमीन की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सरकारी जमीन पर भी कॉलोनी बनाकर बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने साथ मिलकर सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर बेच दिए। साढ़े छह लाख रुपए इस जमीन के बदले वसूल किए गए। बीछवाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रहा है।

अम्बेडकर कॉलोनी में रहने वाली इंद्रा शर्मा पत्नी उमाशंकर उपाध्याय ने इस संबंध में एफआईआर करवाई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि करमीसर की एक सरकारी जमीन को स्वयं की कृषि भूमि बताकर तीन प्लॉट ए-10, 16 और 17 उसे बेच दिए गए। इन तीनों प्लॉट की कीमत के रूप में छह लाख पचास हजार रुपए वसूले गए। इस जमीन की 14 फरवरी को रजिस्ट्री हुई। अब इसी रजिस्ट्री के आधार पर प्रदीप अग्रवाल निवासी सुभाषपुरा, जाकिर हुसैन निवासी घड़सीसर, पूनम कुमावत निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, दीपक कुमावत निवासी अम्बेडकर कॉलोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मामले में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों का जिक्र किया गया है। नाम चार ही दिए गए हैं। पुलिस जांच में कुछ नाम और सामने आ सकते हैं।

बढ़ रहे हैं दाम

दरअसल, बीकानेर के करमीसर, मुरलीधर व्यास नगर और गेबना पीर रोड पर नई कॉलोनियां बन रही है। इन कॉलोनियों में जमीन की कीमत लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र में जमीनों की खरीद फरोख्त से पहले कागजों की सही जांच नहीं होने से धोखाधड़ी भी हो रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की