Search
Close this search box.

नशे के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड़ में,जम्भेश्वर नगर व भाटो के बास में दी दबिश।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस फूल एक्शन मोड में। बीते तीन दिनों में 10 करोड़ के नशीले जब्त किए जा चुके है। साथ ही, आज शाम को पुलिस ने जम्भेश्वर नगर और भाटो के बास में दबिश दी। इस कार्यवाही में करीब 200 जवानों ने पूरे इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्यवाही से पूरे इलाके में हड़कम मच गया। पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में कई घरों की तलाशी ली गई

इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे के अवैध कारोबार और नशाखोरी पर लगाम लगाना है। पुलिस ने नशे की तस्करी और उपयोग के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि बीकानेर में नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू की जाएगी।

पुलिस  ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के कारोबार के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस अभियान से समाज में नशे के दुष्प्रभावों को कम करने और युवाओं को इस आदत से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस की यह व्यापक कार्रवाई नशे के खिलाफ कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से की गई। अभी तक की कार्रवाई में बरामदगी और गिरफ्तारी की जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के सर्च अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। बीकानेर पुलिस की यह मुहिम नशे के खिलाफ बड़ी लड़ाई का हिस्सा है, जो स्थानीय जनता के सहयोग से और भी प्रभावी हो सकती है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की