बीकानेर। जिले की कोलायत थाना क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के शिक्षकों को स्कूल ले जा रही बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। हालांकि इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। अनियंत्रित हुई बस को ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क के किनारे कच्चे में उतार दिया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडी कोलायत का स्कूल स्टाफ बीकानेर से एक निजी बस में जा रहा था कि गोलरी के पास अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बस को ड्राइवर में अपनी सूझबूझ से कच्चे रास्ते उतार लिया।जिसके कारण बस मिट्टी में फंस गई और किसी प्रकार का कोई हादसा नहीं हुआ। अचानक हुए इस घटनाक्रम से बस में बैठे शिक्षक भयभीत हो गए।

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग
मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो


