Search
Close this search box.

दीपावली पर राम श्यामा करने जा रहे 2 बालको को बीच रास्ते किडनेपिंग की कोशिश,चिल्लाने पर महिलाये भागी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में दो नाबालिग बच्चों को किडनैप करने का मामला किया गया। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि व्यासों के चौक से बिन्नाणी चौक की ओर अपने रिश्तेदार के यहां दीपावली रामा श्यामा करने जा रहे दो नाबालिगों को महिलाओं ने जबरन पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगी। बच्चों के चिल्लाने पर महिलाएं भाग खड़ी हुई।जानकारी मिली है कि लालाणी व्यास चौक निवासी केदार नाथ व्यास के पुत्र गिरिराज व विश्वम्भर व्यास के पुत्र गोविन्द अपने रिश्तेदार के यहां जाने को कहकर निकले। करीब आधे घंटे बाद दोनों घबराएं हुए घर आएं और गुमशुम होकर कमरे में बैठ गये। काफी देर तक कुछ भी नहीं बोलने पर उनसे पूछताछ की तो उन्होंने सारा घटनाक्रम बताया कि बिन्नाणी चौक जाने वाली गली में कुछ महिलाओं ने उन्हें पकड़ लिया और अपने साथ जाने के लिये क हा। मना करने पर डराने लगी। इस दौरान गोविन्द ने महिलाओं से कहा सॉरी हमसे क्या गलती हुई है जो आप हमें ले जा रहे हो। काफी देर बहसबाजी के बाद एक मोटरसाइकिल सवार उधर से निकलता देख दोनों बच्चे चिल्लाएं। जिसके बाद महिलाएं घबरा कर वहां से भाग गई। इस घटनाक्रम को लेकर बच्चों के पिता ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की