Search
Close this search box.

करनी नगर जलदाय विभाग की टंकी के पास खून से लथपथ शव मिला,हत्या की आशंका।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर में दीवाली और दीवाली की राम राम के दिन भी अपराध का सिलसिला नहीं थमा। खुशियों के बीच अपराध का खलल काफी दुखदाई है। अब मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के करणी नगर में हत्या की ख़बर सामने आई है। एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी ने हत्या की पुष्टि की है। तिवारी के अनुसार मृतक की पहचान बिहार निवासी 37 वर्षीय पप्पू शाह के रूप में हुई है। मृतक प्रकाश कोठारी की वूलन मिल में काम करता था। आज सुबह पास ही स्थित जलदाय विभाग की टंकी के पास उसका शव मिला। शव के पास सीमेंट का पाइप मिला है। पाइप खून से सना हुआ है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि किसी ने सीमेंट के पाइप से पप्पू के सिर पर वार किया।

मौके पर एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी सहित पुलिस टीमें, एफ एस एल टीम, डॉग स्क्वायड आदि पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वों की काफी बड़े स्तर पर अड्डेबाजी है। ऐसे में यहां आपराधिक घटनाओं की आशंका काफी अधिक रहती है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की