Search
Close this search box.

बीकानेर में आत्महत्या का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है,दो जनो ने फांसी लगा कर की जीवन लीला समाप्त।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले में आत्महत्या की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। जो अपने आप में चिंता का विषय बनता जा रहा है। फिर शहर के दो अलग अलग थाना इलाके में दो अधेड़ जनों ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। जानकारी मिली है कि बीकानेर नर्सिंग होम के पीछे पवनपुरी में रहने वाली 56 वर्षीय सरोज खींची ने मकान की लॉबी में लगे जंगले पर बने बच्चों के झूले से फांसी लगा ली। परिजनों को पता लगने पर उसे पीबीएम ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसको लेकर मृतका के बेटे ने जेएनवीसी थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। जिसमें बताया है कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार थी। जिसके चलते यह कदम उठाया।

55 वर्षीय अधेड़ ने लगाई फांसी
वहीं कोटगेट थानान्तर्गत 55 वर्षीय एक जने ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी मिली है कि परदेशियों की बगेची के पास रहने वाले प्रेम शंकर मोदी ने घर के बरामदे की छत पर लगे हुक से फांसी का फंदा लगा लिया। इसको लेकर मृतक के पुत्र देव मोदी ने कोटगेट थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की