Search
Close this search box.

नशा माफियाओ पर पुलिस एक्शन में,अलग-अलग कार्यवाही में स्मेक,अवेध शराब के साथ 2 को पकड़ा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर नशा माफियाओं के खिलाफ एक्शन मोड़ आई पुलिस लगातार कार्यवाहियों को अंजाम दे रही है। इसके चलते गुरूवार को सदर थाना पुलिस की टीम ने इलाके में बाइक पर सवार होकर स्मैक की सप्लाई देने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 41 ग्राम स्मैक बरामद की। सीआई कुलदीप सिंह ने यह जानकारी देेते हुए बताया कि गिरफ्त में आया युवक सोहनलाल उर्फ सोनू पुत्र लालसिंह रावत इन्द्रा कॉलोनी का रहने वाला है। इस पर पिछले कई दिनों से नजर रखी जा रही थी,गुरूवार की इसकी निगरानी मे लगे कांस्टेबल रामरख की सूचना मिलते ही थाना पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे स्मैक बरामद कर ली। वहीं लूणकरणसर थाना इलाके में कार में सवार होकर अवैध शराब की सप्लाई देने जा रहे एक युवक को पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध देशी शराब की तेरह पेटी बरामद की। बताया जाता है कि आरोपी तोलाराम पुत्र श्रवणराम जाट शराब ठेके की देशी शराब अवैध ठिकाने पर सप्लाई करने जा रहा था,पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में एसआई लक्ष्मण सिंह,कांस्टेबल विरेन्द्र कालेर,सुनिल कुमार,रामनिवास समेत और हैड कांस्टेबल महावीर प्रसाद शामिल थे। थाना पुलिस की टीम ने एक अन्य कार्यवाही में एक कार से दो किलो डोडा पोस्त बरामद कर चालक अशोक पुत्र कंवरलाल विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की