Search
Close this search box.

एक ही रात में चार पेट्रोल पम्पों पर चोरी करने वाला शातिर चोर को किया गिरफ्तार,साथियो की तलाश जारी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। बीकानेर के लूणकरनसर क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पंपों पर चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पिछले कुछ दिन में इस युवक ने चार अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर चोरियां की।

लूणकरनसर पुलिस के अनुसार 14 सितम्बर को लूनकरनसर के चार पेट्रोल पम्पों पर चोरी की घटना हुई। इस दौरान चारों पंपों से अलग-अलग सामान चोरी हुए। पुलिस ने एक ही रात में हुई इन चोरियों को गंभीरता से लेते हुए एक टीम बना दी। इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य आधार पर हरियाणा के रहने वाले एक युवक पर शक किया। उसके बारे में रिपोर्ट ली गई, फिर हिरासत में लेकर पूछताछ हुई। इस दौरान आरोपी कुलदीपसिंह पुत्र बलवीरसिंह जाति बावरी उम्र 20 साल निवासी आफताबगढ जिन्द (हरियाणा) ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड मांगा गया। पुलिस को उम्मीद है कि कुलदीप से कुछ और चोरियों के राज खुल सकते हैं। आरोपी से चोरी में अन्य सहयोगियो व अन्य चोरियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पिछले दिनों में लूणकरनसर में कई बड़ी चोरियां भी हुई है। पुलिस को आशंका है कि कुछ युवकों की गैंग इन चोरियों को अंजाम दे रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की