Search
Close this search box.

नही रहे रतन टाटा,86 की उम्र में बुधवार रात 11 बजे ली अंतिम सांस,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मुम्बई।टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

निधन की जानकारी उद्योगपति हर्ष गोयनका ने सबसे पहले दी। उन्होंने रात 11:24 बजे सोशल मीडिया पर लिखा, ‘घड़ी की टिक-टिक बंद हो गई। टाइटन नहीं रहे। रतन टाटा ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार के प्रतीक थे।’

रात करीब 2 बजे उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके घर ले जाया गया। टाटा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक साउथ मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स के हॉल में रखा जाएगा। यहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा 2 दिन पहले 17 अक्टूबर को भी टाटा को ICU में भर्ती किए जाने की खबर थी। हालांकि, उन्होंने ही इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे ठीक हैं, रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गहने चमकाने के बहाने ठगी: बुजुर्ग दंपती से 7 तोले सोने के आभूषण ले उड़े दो ठग,पूजा बर्तन चमकाने का दिया झांसा, गैस पर चढ़ाए गहने लेकर हुए फरार

पूजा बर्तन चमकाने का दिया झांसा, गैस पर चढ़ाए गहने लेकर हुए फरार फलोदी जोधपुर फलोदी शहर की व्यासों की गली में मंगलवार को दिनदहाड़े

अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) बीकानेर के तत्वावधान में बीकानेर में इस वर्ष भव्य रथ यात्रा 8 जुलाई 2025 को निकाली गई।

बीकानेर। इस्कॉन के केंद्र प्रभारी श्री संकर्षण प्रिय दास जी ने भगवान श्री जगन्नाथ जी की महिमा बताते हुए बताया कि जगन्नाथ जी ही कलयुग

ग्राम विकास अधिकारी व बीडीओ में चले लात घुसे,पी.बी.एम में भर्ती,कार्य बहिष्कार की चेतावनी

बीकानेर। जिले के नोखा बीडीओ व ग्राम विकास अधिकारी के बीच मारपीट में ग्राम विकास अधिकारी के चोटें आई है। जिसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया