Search
Close this search box.

पीबीएम परिसर के आसपास से हटेगा अतिक्रमण,होगा सौंदर्यीकरण,

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर, सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बीकानेर संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय पीबीएम अस्पताल के सौंदर्यकरण अतिक्रमण और सफाई व्यवस्था के मुद्दों पर बुधवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी एवं महापौर सुशीला कंवर के बीच शिष्टाचार भेंट हूई। इस दौरान मेयर ने कहा कि बीकानेर नगर निगम द्वारा पीबीएम परिसर के पास अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही शीघ्र शुरू करवा दी जाएगी, इसके अतिरिक्त निगम पीबीएम परिसर में सौंदर्यकरण के कार्य भी करवाएगा और सफाई व्यवस्था को लेकर नियमित मॉनिटरिंग निगम द्वारा की जाएगी। महापौर द्वारा पीबीएम को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों पर प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि मेयर के इस निर्णय से मरीजों एवं उनके परिजनों, कार्मिकों, डॉक्टर्स एवं अधिकारियों को काफी राहत मिलेगी। उल्लेखनीय है हाल ही में महापौर ने पीबीएम परिसर के लिए 3 हाई मास्ट लाइट, 100 एलईडी लाईट्स 90 वॉट की लगवाने के लिए एक यूओ नोट जारी कर स्वीकृति प्रदान की है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की