Search
Close this search box.

बड़ी खबर:एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने खाया जहर,3 की मौत 1 की हालत गम्भीर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर।बीकानेर में मंगलवार को पति-पत्नी और सात साल की बेटी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। वहीं, बेटे की तबीयत खराब हो गई। पुलिस को मौके से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने की बात लिखी है।

आईजी ओम प्रकाश पासवान ने बताया- जयनारायण व्यास कॉलोनी में रहने वाले राहुल मारू, उनकी पत्नी रुचि मारू और बेटी आराध्या (7) की मौत हो गई। तीनों के शव मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में पड़े मिले थे।

बेटे चैतन्य (14) की हालत ठीक नहीं थी। उसे पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। तीनों के शव मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण कर्ज को बताया है। इसमें बैंकों और लोगों के परेशान करने का हवाला दिया गया है।

60 लाख का कर्ज बकाया था

राहुल मारू की होल सेल की मेडिकल शॉप है। उनकी पत्नी रुचि को कुछ समय पहले ब्रेन हेमरेज हो गया था। रुचि की बीमारी पर खर्च के कारण राहुल ने कुल 80 लाख रुपए का लोन बैंक और परिचितों से लिया था।

इसमें से 20 लाख का कर्ज हुडको कॉलोनी स्थित अपना घर, गाड़ी और सामान बेचकर चुका दिया था। अब 60 लाख का लोन बकाया था। देनदार लगातार उसे परेशान कर रहे थे। राहुल अपना मकान बेचने के बाद जयनारायण व्यास कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था।

बेटे ने बताया- रात को पापा ने दवा दी थी

हॉस्पिटल में भर्ती बेटे चैतन्य ने पुलिस को बताया- सोमवार रात 10 बजे पापा ने सभी को दवा दी थी। मैंने भी यह दवा ली थी, लेकिन रात को पढ़ते समय मुझे उल्टी हो गई। फिर नींद आ गई। सुबह 10 बजे मेरी आंख खुली तो मम्मी-पापा और बहन बेड पर पड़े थे। उनके मुंह से खून आ रहा था।

मैंने बुआ मनीषा और फूफा अशोक मारू को फोन करके बुलाया। पहले बुआ पहुंची थीं। उसके बाद फूफा जी आए थे। मकान मालिक अभिषेक भी पास में ही रहते हैं। पड़ोसी भी आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

10 महीने पहले पांच लोगों ने किया था सुसाइड करीब 10 महीने पहले बीकानेर के अंत्योदय नगर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने एक साथ सुसाइड कर लिया था। महिला ने सुसाइड नोट में लिखा था कि ससुराल और पीहर वाले परेशान कर रहे थे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

सोशल मीडिया पर पहले दोस्ती,फिर विवाद,बाद में गला घोट कर हत्या,फरार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले के जामसर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है थाना अधिकारी रवि कुमार ने

ईसीबी कॉलेज में फर्जी भर्ती प्रकरण,आज भी न्याय को तरस रही,”सरकार आई आपके द्वार दिला” पाएगा न्याय

बीकानेर। अपने शैशव काल से अनियिमितताओं का दंश झेल रहे अभियांत्रिकी महाविद्यालय में भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार आई और चली गई।

जेएनवीसी थाना इलाके में चाकू बाज़ी,युवक पर जान लेवा हमला,

बीकानेर। जेएनवीसी थाना इलाके मेंदो लोगों ने एक युवक को फोन कर बुलाया। युवक के वहां पहुंचने पर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक

मुख्य सचिव ने की शनिवार को होने वाली मॉक ड्रिल “ऑपरेशन शील्ड” को लेकर तैयारियों की समीक्षा

सायरन प्रणाली को रखें दुरुस्त, अधिकारी मुस्तैदी से कार्य कर एक्शन रिस्पॉन्स टाइम को करें न्यूनतम: मुख्य सचिव बीकानेर, 30 मई। मुख्य सचिव श्री सुधांश