Search
Close this search box.

नयाशहर थाना इलाके में बंद मकान में चोरो ने किया हाथ साफ,चोरो का सीसीटीव फुटेज आया सामने।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर,शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक मकान में चोरी हुई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें तीन युवक मोटरसाइकिल पर मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आ रहे है। इस दौरान चोरों ने लोहे के सरियों से वार कर घर के ताले तोड़े और घर में घुस गए। जानकारी मिली है कि कोठारी अस्पताल के पीछे रहने वाले भुवनेश व्यास के मकान में मध्य रात्रि अज्ञात चोर घुस गये और घर में सामान चोरी कर ले गये। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि कितने का सामान व क्या सामान गायब हुआ है। व्यास ने थाने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले है। उसके आधार पर छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि घर के मालिक विदेश में रहते हैं और घर फिलहाल बंद है। सीसीटीवी में चोरों ने पास के घरों में पहले कुंडी लगाई और फिर ताला लगा दिया ताकि कोई सीधे बाहर नहीं निकल सकें।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की