Search
Close this search box.

लपकों के खिलाफ रामदेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने की नई व्यवस्था, दर्शन के लिए अब तीन की जगह 6 लाइन होंगी..!!

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रामदेवरा

रामदेवरा में शुक्रवार को पुलिस ने यात्रियों को गुमराह और परेशान करने वाले लपकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 लपकों को गिरफ्तार किया। पोकरण डिप्टी भवानी सिंह ने बताया कि विश्वविख्यात रामदेवरा मंदिर परिसर और कस्बे में यात्रियों की भारी आवक के कारण कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामदेवरा थानाधिकारी शंकरलाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

रामदेवरा में विभिन्न स्थानों पर युवक बाहरी श्रद्धालुओं को अपनी दुकान से प्रसादी लेने के लिए जबरदस्ती पकड़ रहे थे। इन युवकों ने यात्रियों के साथ झगड़ा किया और यात्री वाहनों को जबरन रोका। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लपकों को धारा 126, 170 और बीएनएसएस 2023 के तहत गिरफ्तार किया।

दर्शनों के लिए 6 लाइनें लगेंगी।

पोकरण डिप्टी ने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर रखे समान को तय समय तक हटा लें। इससे यात्रियों के लिए सुविधा प्रदान कर सके, वरना पुलिस दुकानों के बाहर के अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेगी। डिप्टी ने यह भी बताया कि रामदेवरा में मौजूद अवैध पार्किंग स्थलों के कारण व्यवस्था भंग हो रही है और लपका गिरी की आड़ में यात्रियों को गुमराह किया जा रहा है।

इसलिए धार्मिक स्थली में लगी सभी अवैध पार्किंग स्थलों को हटाया जाएगा। इसके लिए पार्किंग संचालकों को अपील की गई है कि वे स्वयं ही पार्किंग स्थल को बंद कर दें। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान अभी 700 के करीब पुलिस जाब्ता तैनात है और आगामी 3 सितंबर से 650 पुलिसकर्मी और 150 आरएसी के जवान और तैनात किए जाएंगे।

अब दर्शन के लिए तीन लाइन और बढ़ाई
पोकरण डिप्टी भवानी सिंह ने बताया कि बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन के लिए भीड़ बढ़ रही है, जिससे लंबी लाइनें लग जाती हैं। इसके लिए कस्बे के समाधि परिसर रोड पर स्थित चाचा चौक से नौखा चौराहे तक 3 लाइन के लिए बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जहां अब 6 लाइनें लगाई जाएंगी ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की