Search
Close this search box.

बड़ी खबर: गंगाशहर में 2 दोस्तों ने ट्रैन के आगे कूदकर कर की आत्महत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के दो युवकों द्वारा सामूहिक आत्महत्या करने की ख़बर है। घटना बाईपास पुलिया के नीचे उदयरामसर की तरफ जा रहे रेल्वे ट्रैक की है। जहां दोनों दोस्तों ने सुबह साढ़े सात बजे गुजर रही संपर्क क्रांति ट्रेन पर कूदकर जान दे दी। दोनों ट्रेन के साइड से भिड़े। एक का सिर फट गया, दूसरे के सिर व हाथ पैर पर गंभीर चोटें आईं। 

कांस्टेबल सीताराम के अनुसार मृतकों की पहचान शिवा बस्ती गंगाशहर निवासी 27 वर्षीय राजेश माली पुत्र बिरजू माली व 27 वर्षीय छगन माली पुत्र चंदू माली के रूप में हुई है।

ख़बर लिखने तक एक मृतक के परिजनों का इंतजार किया जा रहा था।पु लिस के अनुसार दोनों रात से ही घर से गायब थे। घटनास्थल पर एक पानी की बोतल, नमकीन का पैकेट आदि मिले हैं। दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर थे।एएसआई रामफूल मीणा के अनुसार राजेश व छगन दोनों जिगरी दोस्त थे। राजेश ने दो बार शादी की। दोनों लड़कियां बिहार की थी, दोनों ही चली गई। वहीं दोनों मृतक पड़ोसी हैं तथा बचपन से ही घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं।बीकानेर का पहला मामला है जब दो दोस्तों ने सामूहिक आत्महत्या की हो। आत्महत्या के कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट करेगी।वों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। इस घटना से दोनों परिवारों सहित मोहल्ले में हर कोई स्तब्ध है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की