Search
Close this search box.

पुलिस की बड़ी कार्यवाही 3 बाइक चोरो को 24 बाइक सहित पकड़ा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। शहर के अलग अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन जनों को पुलिस ने दबोचा है। कोटगेट थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पकड़े गये तीनों आरोपियों से 24 मोटरसाइकिलें बरामद की है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा शहर ने बताया एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में सीओ सिटी श्रवण दास व थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन बदमाशों उदयरामसर निवासी सूरजाराम सांसी,सेरूणा निवासी सुनील नायक,उदयरामसर निवासी पूनम सांसी धर दबोचा है। ये तीनों आदतन अपराधी है। इनमे से दो के खिलाफ अलग अलग थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। इन्होंने सदर थाना क्षेत्र व जेएनवीसी थाना इलाकों से अधिकांश मोटरसाइकिलें उठाई।

इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मनोज शर्मा के साथ हैड कानि मांगीलाल,प्रवीण,कानि अनिल कटेवा,सुभाषचंद्र,राजेश,श्रीराम,सुनील शामिल रहे। जबकि हैड कॉनी मांगीलाल की भूमिका विशेष रही।

आरोपियों के खिलाफ है अनेक मामले दर्ज
एएसपी ने बताया कि पकड़े गये तीनों आरोपियों में से दो के खिलाफ अलग अलग थानों में अनेक मामले दर्ज है। इनमें सुनील नायक के खिलाफ सर्वोधिक 13 मामले दर्ज है। इसमें से चार मामलों में सजा भी काट चुका है। तो सूरजाराम के खिलाफ दो मुकदमें दर्ज है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की