Search
Close this search box.

बीकानेर: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार,युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिले के खाजूवाला में बैखोफ बदमाशों ने पुलिस थाने से कुछ दूरी पर एक युवक पर चाकुओं से हमला बोल दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीवान भोपा किसी काम से थाने के पास स्थित मीणा मार्केट के पहुंचा, अचानक उससे पुरानी रंजिश रखने वाले मांगीलाल विश्नोई, राहुल जाट ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी यही नहीं रूके उन्होंने दीवान भोपा के पीठ,बाजू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घायल दीवान भोपा को खाजूवाला सीएचसी पहुंचाया जहां दीवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल युवक ने आरोपी मांगीलाल बिश्नोई और राहुल जाट के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की