Search
Close this search box.

कोर्ट में पेशी पर आए अधिवक्ता के साथ कि मारपीट,दी जान से मारने की धमकी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में तारीख पेशी पर गये एक अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर सदर थाने में मामला दर्ज हुआ है। जैन कॉलेज के पीछे विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय हिम्मत नाथ ने बताया कि मेरे मकान के पीछे खरीदशुदा भूमि को लेकर एमजेएम तीन कोर्ट में चल रहे सिविल वाद की आज तारीख पेशी पर गया था कि कोर्ट के बाहर शंकर, मनोज, महेन्द्र ने मुझे रोककर जान से मारने की धमकी दी। और कहा कि अगर तुमने उस जमीन को बिना पैसे लिए हमारे कहे व्यक्ति को नहीं बेची तो तुझे बंदूक से गोली मार दूंगें। जब मैंने मना किया तो शंकर ने मेरी कॉलर पकड़ी ली। तथा मनोज व महेन्द्र ने मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं मेरे हाथ में कोर्ट से संबंधित कागजात व किताबें फाड़ दी। शोर शराबा सुन वहां मौजूद लोगों ने मुझे छुडवाया। वे सभी अपहरण की धमकी देते हुए भाग गये। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की