Search
Close this search box.

दिन दहाड़े महिला से सोने के आभूषण व 5000 रुपय लुटे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR NEWS:- बीकानेर में लूटपाट की वारदातों में काफी इजाफा हो रहा है । ये बदमाश रोज नए नए तरीके ईजाद करते है लूटपाट के लिए। बीकानेर में भी एक नया तरीका सामने आया है जिसमे महिला के साथ लूटपाट हुई है।
पांचू के पिथरासर गांव की रहने वाली बिरमा देवी बिश्नोई बीकानेर अपनी बेटी से मिलने आई थी। वो गंगानगर चौराहे पर बस से उतर कर निकली तो एक बाइक सवार ने रोक लिया। उसे कहा कि आपके दामाद का मित्र हूं। महिला ने विश्वास कर लिया। उस युवक ने कहा कि वो आपको बेटी के घर छोड़ देगा। विश्वास करके बिरमा देवी उसकी बाइक पर बैठ गई। थोड़ी दूर जाने के बाद बाइक सवार ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और पहना हुआ सोने का मादळिया छीन लिया। इतना ही नहीं  उसने पांच हजार रुपए भी छीन लिए। परेशान होकर महिला गंगानगर चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर बैठ गई। जहां ढूंढते ढूंढते उसके दामाद पहुंचे तो राज खुला कि कोई उनकी जान पहचान का नहीं था। बिरमा देवी ने बाद में सदर थाने पहुंचकर इस आशय का मामला दर्ज कराया। अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस युवक की पहचान कर रही है। फिलहाल बीएनएस की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की