Search
Close this search box.

कोठारी हॉस्पिटल जाओ तो।बाइक का ध्यान रखे,आये दिन हो रही बाइक चोरी,2 मामले दर्ज।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR News,Bikaner। शहर में बाइक चोर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। चोर इन दिनों शहर के कोठारी हॉस्पिटल के बाहर दुपहिया वाहन चोर टिकटिकी लगाए हुए बैठे है, जो मौका मिलते ही वाहन को पार रहे है। पिछले कुछ दिनों से यहां लगातार बाइक चोरी की वारदातें हो रही है। दो और बाइक चोरी के मामले सामने आए है। बंगलानगर सब्जी मंडी पीछे रहने वाले गणेश कुमार ने नयाशहर पुलिस को बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखवायी है। परिवादी ने बताया कि 20 मई को उसकी मोटरसाईकिल कोठारी हॉस्पिटल के सामने खड़ी थी, जहां से कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। वहीं, लक्ष्मीनाथजी की घाटी बड़ा बाजार भैरुजी मंदिर के पास रहने वाले राजकुमार ने नयाशहर पुलिस को बाइक चोरी की रिपोर्ट लिखवायी है। जिसमें बताया कि 20 अप्रैल को दोपहर पौने दो बजे पर अपनी बाइक को कोठारी हॉस्पिटल के बाहर खड़ा करके अंदर गया था। वापिस बाहर आया तो उसे अपनी मोटरसाईकिल नहीं मिली। परिवादी ने बताया कि उसे पता चला कि गजनेर के प्रकाश नायक और बाबूलाल पंचारिया ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की