Search
Close this search box.

विवाहिता की संदिग्ध मौत मामला,परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन, कार्यवाही नहीं होने के चलते सड़को पर उतरे परिजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर : नया शहर थाना इलाके वैद्य मघाराम कालोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अब तूल पकड़ता नज़र आ रहा है जहाँ आज बीकानेर में ज़िला कलेक्ट्रेट पर परिजनों ने मामले में कार्यवाही नहीं करने के आरोप के साथ जमकर विरोध प्रदर्शन किया 17 अप्रैल को हुए इस मामले में पीहर पक्ष ने नयाशहर थाने में मामला दर्ज करवाया था

इसको लेकर मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के आगे प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन कर रहे विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि मनीषा सोनी की शादी 2021 में सोनू नाम के युवक से हुई थी । विवाह के बाद से ही ससुराल वाले मनीषा को आए दिन परेशान किया करते थे ससुराल वालों का कहना है कि मनीषा को करंट लग गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई वहीं पीहर पक्ष ने आरोप लगाया है कि मनीषा को करंट नहीं आया बल्कि उसके हाथ पर संदिग्ध निशान मिले हैं। मनीषा के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया हैं।वहीं आज प्रदर्शन करते हुए गिरफ़्तारी की माँग की ।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की