Search
Close this search box.

भारी वाहनों के बनाये फर्जी सर्टिफिकेट,हुआ भारी नुकसान,संचालक पर FIR

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारी वाहनों के फर्जी फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने के मामले सामने आए हैं। परिवहन विभाग ने चार फिटनेस सेंटर संचालकों के खिलाफ कूटरचित सर्टिफिकेट बनाने और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बीछवाल पुलिस के अनुसार परिवहन विभाग ने रिपोर्ट दी है कि प्रादेशिक परिवहन अधिकारी के अधीन बड़ी संख्या में लोगों को फिटनेस सेंटर संचालित करने का काम दिया गया है। ये लोग एजेंट के रूप में काम करते हैं। इन्हीं लोगों को वाहनों का टैक्स इत्यादि भी चैक करना होता है।

इन फिटनेस सेंटर पर फर्जी टेक्स सर्टिफिकेट लगाया जा रहा था। जिन गाड़ियों का टैक्स जमा नहीं है, उनका भी टैक्स जमा होने का फर्जी सर्टिफिकेट बनाया गया। अब ये पता लगाया जा रहा है कि कितने वाहनों का फर्जी टैक्स जमा का सर्टिफिकेट बनाया गया है और इससे सरकार को कितना नुकसान पहुंचा है।

इनके खिलाफ हुई एफआईआर

बीछवाल थाने में अब श्री फिटनेस सेंटर की संचालिका विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, बीकानेर फिटनेस सेंटर के भुवनेश शर्मा व हेमन्त शर्मा, फ्रीडम फिटनेस सेंटर के अशोक खर्रा, श्री बालाजी फिटनेस सेंटर के रणधीर बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की