Search
Close this search box.

RJS व APO की निशुल्क कोचिंग जल्द शुरु।आप भी कर सकते है इस तारीख तक आवेदन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

DNR न्यूज,बीकानेर।संभाग स्तर पर R.J.S. एवं A.P.O. की निःशुल्क कोचिंग कक्षाएं उपलब्ध कराने के लिए बार एसोसिएशन, बीकानेर और ज्ञान विधि कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन बार एसोसिएशन बीकानेर के सभागार में किया गया। अध्यक्ष रघुवीर सिंह राठौड़ ने बताया की आगामी दिनों में शीघ्र ही ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय परिसर में निशुल्क कोचिंग कक्षाएँ विधि के विद्यार्थियों के लिए शीघ्र शुरू करवाई जाने की योजना बनाई गई है। जिसके लिए आवेदन-पत्र दिनांक 18.04.2024 से 24.04.2024 तक बार एसोसिएशन, बीकानेर एवं ज्ञान विधि पी.जी. महाविद्यालय से सुबह 8.00 बजे से 12:00 बजे के मध्य प्राप्त किए जाकर  24.04.2024 तक जमा करवाना अनिवार्य है। इस हेतु अधिवक्ता धनराज सोनी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी एवं सह-नोडल अधिकारी अधिवक्ता लालचन्द सुथार को नियुक्त किया गया है। मीटिंग में सचिव भंवरलाल बिश्नोई, बार कौंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा, अनिल सोनी, हनुमान दिलोईया, चारूलता, मांगीलाल भादू, विजयपाल सिंह शेखावत, मूलसिंह चौहान, विरेन्द्र सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की