Search
Close this search box.

कोयला गली में चल रहा अनैतिक काम,मोहल्ले वालों ने पकड़ा,पुलिस वालों पर कार्यवाही नही करने का आरोप।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मोहल्ले में अनैतिक काम करने की खबर सामने आयी है। मामला कोटगेट थाना क्षेत्र के कोयला गली से जुड़ा है। जहां पर लम्बे समय से परेशान मोहल्लेवासियों ने आज कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस सम्बंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते लम्बे समय से कोयला गली में अनैतिक कार्य चल रहा था।

कई मर्तबा शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस के पुरा मामला संज्ञान में होने के बावजूद कई बार इन लोगों को पकड़ा गया लेकिन 24 घंटे में ही वापस वहीं काम धंधा शुरू कर देते थे। आज मौहल्लेवासियों ने अनैतिक कार्य करते समय रंगे हाथों मकाल मालिक, तीन महिलाओं को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।वहीं इस सम्बंध में कोटगेट थानाधिकारी ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम मोके पर पहुंची थी,और मोहल्लेवासियों ने अनैतिक कार्य करने का आरोप लगाया है। जिस पर मकान मालिक दपंत्ति और तीन अन्य महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुछताछ की जा रही है। दूसरी और मोहल्लेवासियों ने इस सम्बंध में एसपी से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की