Search
Close this search box.

रोहित गोदारा के नाम पर मांगी फिरौती,नही देने पर घर मे घुस कर की मारपीट,पीड़ित को थाने में घंटो बिठाए रखा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर आम लोगों को धमकाने और फिरौती मांगने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ के एक व्यापारी ने जहां दो करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है, वहीं बीकानेर के रामपुरा बस्ती में रहने वाले युवक के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फिरौती नहीं देने पर परिजनों को मारने की धमकी दी है।

रामपुरा बस्ती में गली नंबर दो में रहने वाले विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया है कि चार पांच दिन पहले वो लालगढ़ फाटक के पास से जा रहा था, तभी रामपुरा बस्ती में रहने वाले हरीश पूनिया ने खुद को रोहित गोदारा का आदमी बताते हुए हफ्ता देने की डिमांड रखी। रुपए देने से मना करने पर गाली गलौज की। बाद में विक्रम सिंह के घर पर हमला हुआ। लोहे की रोड से उसके घर के दरवाजे पर हमले किए गए। घर के आगे खड़ी बाइक को तोड़ दिया गया। इस वक्त घर में पत्नी और बेटी अकेले थे। आरोप है कि पत्नी को गंदी गालियां दी गई। हरीश पुनिया के साथ एक और युवक था।

एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी

विक्रम सिंह का आरोप है कि मुक्ता प्रसाद नगर में उसकी एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की गई। कई घंटे तक विक्रम सिंह थाने में बैठा रहा, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। उसे वापस रवाना कर दिया गया। बाद में पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम को शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद ही एफआईआर दर्ज हो सकी। अब पुलिस आरोपी युवक हरीश पुनिया की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की