Search
Close this search box.

रोहित गोदारा गैंग का बीकानेर में खोफ भड़ता ही जा रहा है,गुर्गे ने 5 पिस्टल की डिलीवरी दी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा विष्णु साध पीलीबंगा से 8 पिस्टल लेकर आया था। इनमें से जयपुर-जोधपुर बाइपास पर 5 की डिलीवरी की गई। पुलिस हथियार ले जाने वाले का पता लगाने में जुटी है। अवैध वसूली के लिए कारोबारियों को धमकाने और वारदातों को अंजाम देने के लिए रोहित गोदारा गैंग ने बीकानेर में हथियारों की सप्लाई की। पुलिस छानबीन में सामने आया है कि रोहित गैंग का गुर्गा विष्णु साध हनुमानगढ़ के पीलीबंगा से 8 पिस्टल लेकर आया था। मनीष स्वामी, अनुज गहलोत और एक युवती भी उसके साथ थे। पुलिस को इनमें से तीन हथियारों के बारे में पता चला है। रोहित गोदारा के कहने पर विष्णु ने जयपुर-जोधपुर बाइपास पर 5 पिस्टल की डिलीवरी की थी। बाइक पर सवार अज्ञात शख्स को हथियार दिए गए थे। आशंका जताई जा रही है कि हथियारों की डिलीवरी के लिए सिग्नल एप के जरिये संपर्क किया गया। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले सप्ताह पीलीबंगा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े कमलेश सारस्वत, कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष जतिन छाबड़ा और अशोक कुमार को हिरासत में लिया था। इनसे खुलासा हुआ कि बीकानेर में अवैध हथियारों की सप्लाई की गई है। रोहित गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ के कारोबारी जुगल तावणिया से अवैध वसूली के लिए उसे दो बार फोन कर धमकी दी है। बताया जा रहा है कि उनसे पांच करोड़ रुपए मांगे गए हैं। तावणिया ज्यादातर सिलिगुड़ी रहते हैं। उनकी ओर से रिपोर्ट दिए जाने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। गौरतलब है कि रोहित गैंग पूर्व में भी बीकानेर के अनेक कारोबारियों को धमकी देकर अवैध वसूली कर चुकी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की