Search
Close this search box.

सब इंस्पेक्टर भर्ती में बीकानेर पुलिस की बड़ी लापरवाही,मामले को छिपाकर रिपोर्ट उजागर नही किया….

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। एसओजी ने 14-15 सितंबर 2021 को हुए लीक पेपर से परीक्षा देने वाले 32 थानेदार गिरफ्तार कर लिए हैं, लेकिन परीक्षा के पहले दिन 13 सितंबर को बीकानेर में हुए पेपरलीक पर कोई अभ्यर्थी नहीं पकड़ा गया। इस मामले में फर्जी अभ्यर्थियों को पकडने के बजाय पुलिस ने मामला दबा दिया। एक कोचिंग सेंटर पर पेपर हल करते हुए पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर पुलिस ने फाइल ही बंद कर दी। पेपरलीक को लेकर न सरकार को जानकारी दी गई न ही यह जानकारी नहीं जुटाई गई की लीक पेपर किन- किन को मिला।

पहले दिन बीकानेर की स्कूल से लीक हुआ था पेपर

वर्ष 2021 में आरपीएससी ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 13, 14 व 15 सितंबर को कराई थी। पहले दिन ही पेपर लीक हो गया था। इसी दौरान बीकानेर पुलिस ने मुरलीधर व्यास कॉलोन परलीक के सरगना दिनेश बेनीवाल सहित छह जनों को पकड़ा था। ये परीक्षा का का पेपर हल करने के साथ अभ्यर्थियों तक पहुंचा रहे थे। पुलिस ने गिरोह के तार नहीं खंगाले। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों के तार बड़े गिरोह से जुड़े थे। पेपर गिरफ्तार आरोपी राजाराम, विकास विश्नोई, नरेन्द्र खींचड़ व दिनेश सिंह चौहान ने उपलब्ध कराया था। बीकानेर की श्रीराम सहाय आदर्श सीनियर सैकंडरी स्कूल संचालक दिनेश ने पेपर के 20 लाख रुपए मांगे थे। बाद में सौदा 15 लाख में तय हुआ था। पेपर दिनेश ने चुरा कर परीक्षा शुरू होने से पहले वाट्सऐप पर राजाराम को दिया था। इसके लिए राजाराम व अन्य ने दिनेश को तीन लाख का भुगतान पहले ही कर दिया था। इस तथ्य के बाद भी भर्ती परीक्षा रद्द नहीं की गई। पेपरलीक होने के बाद भी कोई अभ्यर्थी नहीं पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में इतनी जल्दी बरती कि मौके पर पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर फाइल बंद कर दी। ऐसे में इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस पेपर से भी कई

अभ्यर्थी भर्ती हुए हैं।

दो दिन जयपुर के स्कूल से लीक हुआ था पेपर

एक तरफ बीकानेर पुलिस की तफ्तीश। जिसमें परीक्षा के समय ही लीक पेपर मिलने के बाद भी पुलिस चुप बैठी रही, वहीं दूसरा मामला जयपुर में हुआ। यहां ढाई साल बाद अब पता चला कि हसनपुरा की रवीन्द्र बाल भारती स्कूल से पेपर लीक हुआ था। तार से तार जोड़ते हुए एसओजी न केवल पेपरलीक करने वालों तक पहुंची बल्कि उन 32 थानेदारों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिन्होंने लीकपेपर पढ़ कर परीक्षा दी थी। गिरफ्तार थानेदारों की सख्या अभी और बढने वाली है। इनकी संख्या को देखते हुए अब भर्ती परीक्षा रद्द होने की मांग उठने लगी है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की