Search
Close this search box.

सोशल मीडिया पर एडिटेड फ़ोटो वायरल करने से परेशान युवती ने किया सुसाइड

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्र में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपने एडिटेड फोटो से परेशान होकर सुसाइड कर ली। इस आशय का आरोप लगाते हुए लड़की के पिता ने बीछवाल पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। लड़की को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए पांच जनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि गांव के पांच जनों ने मिलकर उसकी बेटी का एक फोटो खींच लिया। इस फोटो को एडिट करके इंस्टाग्राम पर अपडेट किया गया। एडिटेड फोटो के कारण उसे परेशानी हुई और सुसाइड जैसा कदम उठा लिया। लड़की ने आहत होकर घर के कमरे में जाकर सुसाइड कर ली। पिता ने पेमासर गांव के नत्थूराम पुत्र मोडाराम, अनीता पत्नी नत्थूराम, कैलाश पुत्र भीखाराम, पार्वती पत्नी राजूराम, रोहित पुत्र नत्थूराम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी रमेश कुमार निर्वाण को सौंपी गई है। पुलिस ने अब तक किसी गिरफ्तारी नहीं की है। मामले की छानबीन के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।आईटी एक्ट में मामला दर्ज होने पर संबंधित सोशल मीडिया एकाउंट्स की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की