Search
Close this search box.

पांचू थाने का सब इंस्पेक्टर सस्पेंडः अफीम तस्करी के मामले में पकड़े गए दो युवकों को छुड़वाने की कोशिश में था, मिलीभगत की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर
एसपी तेजस्वनी गौतम ने किया एसआई को सस्पेंड

अफीम तस्करी के मामले में पकड़े गए दो युवकों को बचाने की कोशिश एक प्रोबेशनरी सब इंस्पेक्टर को महंगी पड़ गई। एसपी तेजस्वनी गौतम ने इस सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है और इस मामले में भूमिका संदिग्ध मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं।बीकानेर एसपी तेजस्वनी गौतम ने दैनिक भास्कर को बताया कि प्रोबेशन पर चल रहे एसआई रमेश बिश्नोई को सस्पेंड किया गया है। पिछले दिनों अफीम की तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में रमेश बिश्नोई इन दोनों को बचाने की कोशिश में जुटा था। उसकी भूमिका संदिग्ध मिलने पर फिलहाल सस्पेंड किया गया है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि वो इन युवकों को क्यों बचाने की कोशिश कर रहा था। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जब तक जांच पूर्ण नहीं होती, तब तक रमेश बिश्नोई सस्पेंड रहेगा।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की