Search
Close this search box.

जैश-ए-मोहम्मद ने दी बीकानेर रेलवे स्टेशन को बम्ब से उड़ाने की धमकी।मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की धमकी के बाद बीकानेर सहित पूरे राजस्थान के रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक चिट्ठी के माध्यम से राजस्थान के मुख्य रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ऐसे दीपावली तक खतरे को देखते हुए खाकी अलर्ट मोड पर है। इसी के मद्देनजर आज सुबह से ही बीकानेर रेल्वे स्टेशन पर भी हलचल दिखी। जीआरपी थानाधिकारी नेहा राजपुरोहित व आरपीएफ प्रभारी सुभाष विश्नोई मय टीमों ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन का चप्पा चप्पा छाना। संदिग्धों की तलाशी ली गई। बीकानेर से आने जाने वाली ट्रेनों, मुसाफिरखाना, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा व कानून व्यवस्था हेतु चैकिंग अभियान चलाया गया। यात्रियों को भी अलर्ट रहने की सलाह दी गई। संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखने पर तुरंत जीआरपी पुलिस अथवा आरपीएफ को सूचित करने की सलाह दी गई।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इनग्रेडियंट्स और लो शूगर फॉर्मूला के साथ इम्यूनिटी का देसी फॉर्मूला बनाएगा स्ट्रांग

मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में भव्य लांचिंग बीकानेर। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश की बीकानेर में मंगलवार काे भव्य लांचिंग की गयी। मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश जो

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की