Search
Close this search box.

बीकानेर की शेरनी के परिजनों ने किया कलेक्ट्रेड के आगे प्रदर्शन,5 दिन से लापता है बहन।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बीकानेर:- सोशल मीडिया पर मादक पदार्थ का प्रचार करने के आरोप में गिरफ्तार दो युवतियों में से एक युवती पांच दिन से लापता है। मंगलवार को लड़की के परिजनों ने बीकानेर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि पुलिस पांच दिन बाद भी लड़की का सुराग नहीं लगा पाई, बल्कि उन्हें ही परेशान कर रही है।

पांच दिन बाद भी नहीं लापता लड़की का सुराग

सोशल मीडिया पर बीकानेर की शेरनी नाम से मशहूर सोनू राजपुरोहित और उसकी मां ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी बेटी मोनिका पिछले पांच दिनों से गायब है। पुलिस उसे खोजने की बजाय उन्हें ही परेशान कर रही है। सोनू ने बताया कि उसकी बहन को कुछ लोगों से जान का खतरा है।

लड़की के परिजनों ने दर्ज करवा रखी गुमशुदगी

लड़की के परिजनों का कहना है कि जय नारायण व्यास कॉलोनी थाने में उसकी बहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मगर पुलिस अभी तक उसका कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। जिसकी वजह से परिवार बेहद घबराया हुआ है।

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग

पुलिस की कार्यशैली से नाराज परिजनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने दो युवकों पर लड़कियों को फंसाने का आरोप लगाया। वहीं जयनारायण व्यास थाने के कुछ पुलिसकर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए।

दोनों लड़कियों पर मादक पदार्थ का प्रचार करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक इन दोनों लड़कियों ने मादक पदार्थ के साथ रील पोस्ट की थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जब यह बात पुलिस तक पहुंची तो पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए इन पर कार्यवाही के आदेश दिए। जिस पर जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस को लड़कियों के कब्जे से 200 ग्राम डोडा पोस्त  मिला था। इस मामले में जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर मोनिका राजपुरोहित ने एक वीडियो अपलोड कर कुछ लोगों से अपने परिवार, खुद की जान को खतरा बताया था। तथा पुलिस पर भी गभीर आरोपी लगाए थे।मोनिका उस वीडियो के बाद से ही लापता है। परिजनों ने मोनिका को जल्द खोजने की मांग की है।

Leave a Comment

Daily News Rajasthan हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

श्रीरामसर में मां करणी का 638वां जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न

श्रीरामसर (वार्ड नं. 24) में श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान द्वारा मां करणी का 638वां जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुखदेव चायल के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने लिया एक को हिरासत में

बीकानेर, पुलिस ने करणीनगर इलाके में नरेंद्र भवन के पास से एक संदिग्ध युवक शिव सिंह भलूरी को हिरासत में लिया है, जो फायरिंग की

माली सैनी समाज के तीन दिवसीय गौरव गाथा अवार्ड का आज शुभारंभ,हजारों प्रतिभाओं का होगा सम्मान

बीकानेर। माली सैनी समाज बीकानेर द्वारा तीन दिवसीय ‘गौरव गाथा’ माली सैनी समाज रत्न सम्मान समारोह 12, 13 व 14 सितम्बर 2025 को होने जा